मुंबई में पहली दीवाली पार्टी होस्ट करेंगी शहनाज गिल, सलमान समेत कई स्टार्स सजाएंगे महफिल

10/21/2022 8:39:22 AM

मुंबई: इंडस्ट्री में हर फेस्टिवल काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। पिर चाहे होली हो या फिर दीवाली। 24 अक्टूबर को पूरे देश में दीवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया जाना है। ऐसे में बी-टाउन में भी दीवाली की धूम देखने को मिल रही है। टिनसल टाउन में  दीवाली पार्टीज का दौर शुरू हो गया है। हाल ही में रमेश-वर्षा तोरानी की ओर से दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया था।

PunjabKesari

 

वहीं अब खबरें हैं कि पंजाब की कैटरीना यानि  शहनाज गिल भी  मुंबई में अपनी पहली दीवाली पार्टी देने की तैयारियां कर रही हैं। यह पार्टी काफी ग्रैंड होने वाली है। उनकी इस पहली पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के बड़ी-बड़ी हस्तियां शिरकत करने वाली हैं। बॉलीवुड के दबंग भाईजान सलमान खान भी शहनाज की पार्टी में इनवाइटिड हैं।

PunjabKesari

 

शहनाज सलमान खान के साथ उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाली हैं। तो ऐसे में उन्होंने पूरे खान परिवार को पार्टी में इनवाइट किया है। खबरों की मानें तो शहनाज 21 अक्टूबर 2022 को एक ग्रैंड दीवाली पार्टी होस्ट करने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने अपनी इस पार्टी में सलमान खान समेत कई बडे़ बॉलीवुड स्टार्स और नजदीकी दोस्तों को इनवाइट किया है।

PunjabKesari


एक रिपोर्ट के मुताबिक-'बिग बॉस 13वें सीजन में सलमान खान कंटेंस्टेंट शहनाज गिल से काफी इम्प्रेस हुए थे। शो को दौरान सलमान अक्सर शहनाज से हंसी मजाक किया करते हैं। शहनाज सलमान से काफी जुड़ाव भी महसूस करती हैं। सलमान का कहना है कि शहनाज बॉलीवुड में अपनी जान पहचान बढ़ाना लोगों से मिलना अच्छी बात है।' रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान भले ही थोड़ी देर के लिए सही लेकिन पार्टी में शामिल जरूर होंगे।

PunjabKesari
सोशल मीडिया पर शहनाज गिल काफी एक्टिव हैं। उनकी फैन-फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। शहनाज के फैंस उन्हें प्यार भी बहुत करते हैं. बिग बॉस सीजन 13 में नजर आई सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी आज भी उनके फैंस के जहन में बसी है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज काफी टूट गई थीं लेकिन परिवार के संभलाने के बाद एक्ट्रेस ने जिस मजबूती से अपने करियर में वापसी की है, वो काबिल-ए-तारीफ है।

PunjabKesari

काम की बात करें तो शहनाज जल्द सलमान खान के साथ स्क्रिन शेयर करने वाली हैं। शहनाज की डेब्यू वाली ये फिल्म अगले साल 2023 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा शहनाज जाॅन अब्रहाम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही के साथ 100% में दिखेंगी।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News