सिर पर दुपट्टा..चेहरे पर सुकून..होमटाउन पहुंची शहनाज ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था, अमृत वेले किए श्री ग्रंथ साहिब के दर्शन

4/9/2022 10:10:03 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपने होमटाउन अमृतसर पहुंची हैं।  अमृतसर में शहनाज अपने परिवार और दोस्तों संग खूब मस्ती कर रही हैं। अपने इस ट्रिप की कई तस्वीरें शहनाज ने फैंस के साथ शेयर की हैं। वहीं अब होमटाउन पहुंचते ही शहनाज धार्मिक स्थल स्वर्ण मंदिर पहुंची। इस दौरान की एक खूबसूरत तस्वीर उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की।

तस्वीर में शहनाज गुरूद्वारे के पास बैठी दिख रही हैं।  स्वर्ण मंदिर पहुंची शहनाज के चेहरे पर एक अलग सा सकून देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो वह रेड कुर्ता और व्हाइट प्लाजो में दिख रही हैं। उन्होंने पर सिर को दुपट्टे से कवर किया है। नो मेकअप लुक में भी वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

इस तस्वीर के अलावा शहनाज ने इंस्टा स्टोर पर कुछ वीडियोज भी शेयर की हैं।वीडियो में वह अमृत वेले श्री गुरू ग्रंथ साहिब के दर्शन करती नजर आ रही हैं। फैंस शहनाज की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

इससे पहले शहनाज ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह बोलियां डालती और गिद्दा करती दिख रही हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज सिर पर दुपट्टा डालकर अपनी दादी, भाई राजबीर और  पड़ोस की आंटियों के साथ गिद्दा कर रही हैं।

वीडियो में एक बार फिर से शहनाज का चुलबुला अंदाज दिखाई दे रहा है, इस दौरान वह घूंघट डाल लेती हैं और लंबे घूंघट में ही जमकर डांस करती हैं। उनके इस सादगी भरे अंदाज ने एक बार फिर से फैंस का दिल लूट लिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

 

 

Content Writer

Smita Sharma