शहनाज ने भाई शहबाज संग किए बाग के राजा के दर्शन, येलो सूट..माथे पर बिंदी..Miss Gill की सादगी ने जीता फैंस का दिल

9/6/2022 8:24:43 AM

मुंबई: एक्ट्रेस शहनाज गिल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम है। शहनाज टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में अपनी चुलबुलेपन के चलते सुर्खियों में आईं थीं। किसी को अंदाज नहीं था पंजाब से आईं एक लड़की बिग बॉस में ऐसा नाम कमाएगी कि आए दिन उसके ट्रेंड्स देखने को मिलेंगे।

PunjabKesari

हाल ही में शहनाज  मुंबई के लालबागचा राजा के दरबार पहुंची। इस दौरान शहनाज के साथ उनके भाई शहबाज भी थे। भाई के अलावा शहनाज अपने मैनेजर कुशाल जोशी, दोस्त आदित अग्रवाल (सिद्धार्थ शुक्ला के खास दोस्त और ड्राइवर), ड्राइवर मनोज के साथ पहुंची थी।

PunjabKesari

इस दौरान शहनाज का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। लुक की बात करें तो येलो प्लाजो सूट में नजर आ रही हैं। हाथों में सिल्वर चूड़ियां, कानों में बड़े ईयररिंग्स, नोसपिन,माथे पर लगी बिंदी शहनाज के लुक को चार चांद लगा रहे हैं।

PunjabKesari

भले ही शहनाज का लुक सिंपल था लेकिन वह हमेशा की तरह ही प्यारी लग रही थीं। वहीं शहबाज व्हाइट टी-शर्ट और जींस में नजर आए। शहनाज इस दौरान भाई शहबाज का हाथ थामें नजर आईं। फैंस भाई बहन की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

शहनाज गिल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर वीडियो आउट हुआ है। ये फिल्म साल 2022 के दिसंबर में रिलीज होगी।

PunjabKesari

वहीं शहनाज ने हाल ही में अपनी दूसरी बड़ी फिल्म का अनाउंसमेंट किया है।शहनाज  साजिद नाडियाडवाला की फिल्म '100%'  में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही हैं। यह फिल्म  2023 की दिवाली पर रिलीज होने वाली है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News