भोली सी सूरत..आंखों में मस्ती..शहनाज की मिलियन डाॅलर स्माइल पर मिटे फैंस, Miss Gill की लेटेस्ट तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर

7/25/2022 2:31:54 PM

मुंबई: शहनाज गिल बी-टाउन इंडस्ट्री की सबसे फैशनेबल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनका हर अंदाज फैंस के दिलों पर वार करता है।  शहनाज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

उनकी तस्वीरें और रील पलक झपकते ही वायरल हो जाती हैं और प्रशंसक उसकी तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में शहनाज ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये  तस्वीर फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के फोटोशूट के दौरान की हैं।

इन तस्वीरों में सना का स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है। इस बार पंजाब की कैटरीना अपने विंटेज लुक से फैंस के दिलों पर वार कर रही हैं। लुक की बात करें तो शहनाज ने व्हाइट एंड ग्रीन कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी की है।

शहनाज ने मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक, आईशेडो,काजल से अपने इस लुक को पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने गले में चोकर पहना था जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था।

हेयरस्टाइल की बात करें तो शहनाज ने बालों का बन बनाया था। लेटेस्ट तस्वीरों में शहनाज कैमरे के सामने इठलाते बलखाते हुए पोज दे रही हैं। शहनाज के लुक्स के साथ-साथ उनकी मिलियन डाॅलर स्माइल लोगों को दिल चुरा रही है। फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

काम की बात करें तो शहनाज के सितारे इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं।शहनाज़ गिल ने हाल ही में रिया कपूर का अगला प्रोडक्शन हासिल किया जिसमें अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर भी हैं।

इसके अलावा शहनाज सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली से बाॅलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इतना ही नहीं वह जल्द ही संजय दत्त, अरशद वारसी, बोमन ईरानी, मनीष पॉल, नीति मोहन और मौनी रॉय के साथ अमेरिका और कनाडा के दौरे पर भी जाएंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma