पसंदीदा खाना और मक्खन पाकर खुशी से झूमी शहनाज का एयरलाइन स्टाफ को थैक्यूं नोट, बोलीं-''इसे पीछे छोड़ने से मेरा दिल टूटा...

4/12/2022 9:11:13 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शहनाज गिल को उनके चुलबुले अंदाज के लिए जाना जाता है। पंजाब की कैटरीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ के जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। बीते दिनों ही शहनाज मयानगरी मुंबई से ब्रेक लेकर अपने होमटाउन पंजाब पहुंची थीं। अपने घर अमृतसर पहुंच उन्हें परिवार संग खूब समय बिताया।

उन्होंने फैंस को अपने पिंड के खेत से लेकर घर तक की झलक दिखाईं। वहीं सोमवार दोपहर शहनाज मुंबई लौंट आईं हैं। मुंबई लौटते ही शहनाज ने  सामान और भोजन में उनकी मदद करने के लिए इंडिगो अमृतसर के स्टाफ के नाम एक प्यारा सा नोट शेयर कर थैंक्यू कहा।

 

शहनाज ने लिखा-'अमृतसर हवाई अड्डे पर इंडिगो ग्राउंड स्टाफ को उनके सपोर्ट और मेरा पसंदीदी खाना और मक्खन देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! उन लोगों को पीछे छोड़कर आने से मेरा दिल टूटा... एक बार फिर धन्यवाद।'

इस नोट के साथ, शहनाज ने उस नोट की एक तस्वीर भी शेयर की थी जो उन्हें खुद एयरलाइंस से मिली थी।बोर्ड के कर्मचारियों ने उन्हें बिग बॉस और उनकी अन्य स्क्रीन उपस्थितियों के साथ मनोरंजन करने के लिए धन्यवाद करते हुए लिखा-''मिस शहनाज गिल, आपको बोर्ड में देखकर खुशी हुई। आपसे जल्द मिलने की उम्मीद है! हम आपको बिग बॉस से प्यार करते थे! हमारा मनोरंजन करते रहो, तुम दुनिया के लायक हो।''

वहीं शहनाज का थैंक्यू नोट देख एयरलाइंस ने भी ट्वीट कर शहनाज का अभिवादन किया। उन्होंने लिखा-''यह वास्तव मेंखुशी की बात थी कि आप हमारे प्लेन में थी मिस गिल। यह जानकर खुशी हुई कि हमारी अमृतसर टीम ने आपकी मदद की। हम निश्चित रूप से आपकी प्रशंसा करते हैं।आपका दिन शानदार हो!!'' 

काम की बात करें तो शहनाज आखिरी बार फिल्म होंसला रख में दिखाईं थींष इसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा थी। 


 

Content Writer

Smita Sharma