Video: मौत के बाद के जीवन को लेकर बोलीं शहनाज गिल- ''जब कोई इंसान मरता है तो वह फिर इंसान ही बनता है''

10/7/2021 11:36:02 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस 13 विनर और टीवी के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद सिडनाज के फैंस उनकी सबसे करीबी दोस्त शहनाज गिल के लिए बेहद चिंतित हैं और उन्हें देखना चाहते हैं। उनकी याद में सोशल मीडिया पर उनके कई थ्रोबैक वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसी बीच अब चैट शो 'सोशल मीडिया स्टार' से शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मृत्यु के बाद के जीवन के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

PunjabKesari


इस चैट शो पर शहनाज फेमस म्यूजिशियन यशराज मुखाटे के साथ नजर आ रही हैं। दो मिनट के इस वीडियो में होस्ट जेनिस शहनाज से उनका कौवे के साथ लगाव के बारे में पूछती हैं।
 

PunjabKesari


जवाब में शहनाज बताती हैं कि कौवे से वह अक्सर बातें करती हैं और 'बिग बॉस 13' में भी वह कौवों से बातें करती दिखी थीं। इस दौरान शहनाज एक वीडियो भी दिखाती हैं, जिसमें वह कौवे को खाना खिलाती नजर रही हैं। उन्होंने बताया कि यह वीडियो उनकी मां ने बनाया था, जब वह कौवे से बातें कर रही थीं। वह कह रहीं कि यह वीडियो उन्होंने पोस्ट नहीं किया है, लेकिन वह अक्सर ऐसा करती रहती हैं।


इसके बाद शहनाज पुनर्जन्म को लेकर भी बात करती हैं। वह कहती हैं कि जो इन जन्म में इंसान है वह अगले जन्म में भी इंसान ही पैदा होता है और जो जानवर हैं वे जानवर बनते हैं। कोई इंसान अगले जन्म में जानवर के रूप में जन्म नहीं लेता। इसपर एंकर पूछती हैं कि इतनी कॉन्फिडेंटली वह ये बातें कैसे कह रही हैं, तो एक्ट्रेस कहती हैं कि ये बातें उन्होंने पढ़ी हैं, उसी के आधार पर कह रही हैं।

 

PunjabKesari


बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर को हार्ट अटैक के चलते हुआ था। सिड के निधन से उनकी करीबी शहनाज गिल पुरी तरह से बिखर गई थी। उन्हें खोने के बाद एक्ट्रेस ने अब तक पब्लिक्ली अपीयरेंस नहीं दी है। 
वहीं काम की बात करें तो शाहनाज बहुत जल्द फिल्म 'हौसला रख' में नजर आएंगी हैं, जिसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा भी नजर आएंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News