लोकमत अवॉर्ड्स में शहनाज गिल ने बिखेरा हुस्न का जलवा, डस्की लुक से किया सबको इम्प्रेस

2/23/2023 11:08:50 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. शहनाज गिल..इंडस्ट्री का वो नाम, जिसे आज कौन नहीं जानता। एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने काम और लुक को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में हसीना को लोकमत अवॉर्ड्स में स्पॉट किया गया, जहां वह अपने डस्की लुक से सबको इम्प्रेस करती नजर आईं। अब शहनाज की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल ने ब्लैक गाउन पहना है। वन ऑफ शोल्डर गाउन में एक्ट्रेस क्लासी लुक दे रही हैं।

 

इस लुक को उन्होंने डस्की मेकअप और लो पोनी से कंप्लीट किया है। अपने लुक से सबको इम्प्रेस करती हुई शहनाज रेड कार्पेट पर जबरदस्त पोज दे रही हैं।

 

फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

 

काम की बात करें तो शहनाज गिल इन दिनों अपने चैट शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल में नजर आ रही हैं।

 

इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान के साथ भी नजर आएंगी।

Content Writer

suman prajapati