रेड लहंगा..मांग पट्टी..नथ..बिंदी चौदवीं का चांद बन शहनाज ने चुराया दिल,पहली बार रैंप पर उतरी हसीना ने ठुमके लगा लूटी महफिल

6/20/2022 8:21:07 AM

मुंबई: फैशन को ग्लैम का तड़का देने वाली डीवा ऐसे शब्द सुन लोगों के दिलों में जो नाम अब सिर्फ एक ही हसीना का नाम याद आता है, वो है पंजाब की कैटरीना यानि शहनाज गिल। खुद को पंजाब की कैटरीना बताने वाली  शहनाज ने जिस तरह अपने बाॅडी और  लुक्स पर काम किया है उसे देख कोई नहीं कह सकता कि वो बिग बाॅस 13 की में नजर आने वाली बबली गर्ल हैं।

शहनाज सूट, साड़ी, जींस  से लेकर वन पीस और शाॅर्ट ड्रेस हर आउटफिट में कमाल की दिखती हैं। वहीं अब एक बार फिर शहनाज अपने लुक्स को लेकर चर्चा में आ गई हैं। शहनाज ने अब फैशन की दुनिया में भी डेब्यू कर लिया। 


शहनाज रविवार शाम को अहमदाबाद में हो रहे फैशन वीक में पहुंची। यहां उन्होंने डिजाइनर समंत चौहान के लिए रैंप वॉक किया है। अपने पहले ही रैप वाॅक में शहनाज ने महफिल लूट ली। शहनाज जब दुल्हन बन रैंप पर उतरीं तो लोग बस उन्हें देखते ही रह गए।

लुक की बात करें तो शहनाज रेड कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप,रेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया है। मांग पट्टी, नथ, झुमके,कंगन,चोकन नेकलेस और बड़ी सी रिंग शहनाज के लुक को चार चांद लगा रहे हैं।

माथे पर छोटी सी बिंदी लगाए शहनाज काफी जच रही हैं। शहनाज का ये अंदाज फैंस को दिल हारने पर मजबूर कर रहा है। शहनाज को रैंप वॉक करता देख ऑडियन्स में बैठे लोग उन्हें चियर करने लगते हैं।

शहनाज हर चीज में अपना तड़का लगा देती हैं। ठीक वैसे ही शो के आखिरी में उन्होंने फैशन डिजाइनर समंत के साथ स्टेज पर ठुमके भी लगाए। फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में वह सलमान खान के साथ फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली'(भाईजान) में नजर आएंगी। इस फिल्म के सेट से शहनाज की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।  फिल्म में शहनाज के साथ जस्सी गिल हैं। इसके अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े भी मेन लीड में हैं।

 

 

Content Writer

Smita Sharma