झरने के नीचे मेडिटेशन..भाई संग मस्ती..खुले आसामां में आजाद परिंदे की तरह चहकती दिखीं शहनाज, माइंड फ्रैश कर देगा वीडियो

8/25/2022 4:55:37 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शहनाज गिल का नाम सुनते ही उनके फैंस के चेहरे पर एक अलग ही खुशी आ जाती है। एक्ट्रेस अपने फोटोज और वीडियोज से फैंस को खूब दीवाना बनाती हैं। खास बात यह है कि शहनाज एक बड़ी स्टार होकर भी डाउन-टू-अर्थ हैं और उनकी यही बात उनके फैंस को भाती है। हाल ही में शहनाज ने नेचर के बीच भाई संग मस्ती करते का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया। फैंस इस वीडियो पर खूब लाइक बरसा रहे हैं।

PunjabKesari


शहनाज गिल ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- प्रकृति में गहराई से देखें। तब जिंदगी को अच्छे से समझ पाओगे #shehnaazgill.


View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज कभी झरने के नीचे मेडिटेशन करती नजर आ रही हैं तो कभी भाई शहबाज संग पानी में मस्ती कर रही हैं। कई बार वह खुले आसामां में आजाद परिंदे की तरह चहकती नजर आती हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

PunjabKesari


काम की बात करें तो शहनाज गिल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में नजर आएंगी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News