शिमरी सीक्विन साड़ी में शहनाज का दिलकश अंदाज,ब्लैक ब्यूटी बन ''मिस गिल'' ने फैंस पर साधे निशाने

10/21/2022 1:20:19 PM

मुंबई: शहनाज गिल टिनसेल टाउन की सबसे पसंदीदा दिवा में से एक हैं। बिग बाॅस 13 में एंट्री के बाद शहनाज गिल एक नाम बन गई हैं। शहनाज गिल से जुड़ी खबर हो या उनकी कोई तस्वीर हो सामने आते ही वायरल हो जाती है। शहनाज इस समय अपने बाॅलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही एक्ट्रेस बी-टाउन का हिस्सा बन गई हैं। दिवा को अक्सर प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्टियों में देखा गया है।

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी के बाद शहनाज बीते दिनों फिल्म निर्माता रमेश तुरानी के दीवाली बैश में पहुंची थी जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुईं थीं। वहीं अब शहनाज ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं।

हसीना का ये लुक  रमेश तुरानी के दीवाली बैश का है। लुक की बात करें तो शहनाज ब्लैक कलर की शिमरी सीक्विन साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया है।

 दिवा ने छोटे स्टेटमेंट ईयररिंग्स और एक स्टेटमेंट ब्रेसलेट से अपने लुक को कंप्लीट किया है।  मेकअप के लिए सना ने न्यूड मेकअप चुना। वहीं उन्होंने अपने बालों को लोअर पोनी में बांधा था। जैसे ही सना ने ये तस्वीरें शेयर कर फैंस उनके हुस्न के दीवाने हो गए। वह लगातार उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। 


दीवाली पार्टी होस्ट करेंगी शहनाज

खबरें हैं कि  शहनाज गिल मुंबई में अपनी पहली दीवाली पार्टी देने की तैयारियां कर रही हैं। यह पार्टी काफी ग्रैंड होने वाली है। खबरों की मानें तो शहनाज 21 अक्टूबर 2022 को एक ग्रैंड दीवाली पार्टी होस्ट करने वाली हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने अपनी इस पार्टी में सलमान खान समेत कई बडे़ बॉलीवुड स्टार्स और नजदीकी दोस्तों को इनवाइट किया है।

शहनाज सलमान खान के साथ उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाली हैं। तो ऐसे में उन्होंने पूरे खान परिवार को पार्टी में इनवाइट किया है।

इससे पहले शहनाज ने एक्टर विक्की कौशल संग कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में  विक्की शहनाज को गले लगाए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ शहनाज ने लिखा-'हुण बनी नां गल्ल...2 पंजाबी इक फ्रेम विच।' 

काम की बात करें तो शहनाज जल्द सलमान खान के साथ स्क्रिन शेयर करने वाली हैं। शहनाज की डेब्यू वाली ये फिल्म अगले साल 2023 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा शहनाज जाॅन अब्रहाम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही के साथ 100% में दिखेंगी।  

 

Content Writer

Smita Sharma