लेटेस्ट फोटोशूट में शहनाज गिल का स्टनिंग लुक, सादगी पर दिल हारे फैंस

6/21/2021 4:31:13 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' में लोगों को अपने चुलबुले अंदाज से दीवाना बनाने वाली  एक्ट्रेस शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। शहनाज आए दिन किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर शहनाज अपने फोटोशूट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। 

लुक की बात करें तो वह व्हाइट टाॅप, ब्लू डेनिम में दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट एंड ब्लू Fur वाली स्वैटर कैरी की है। शहनाज ने अपने लुक को सटबल मेकअप और ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया है।

एक्ट्रेस हाथ में Fur लेकर कैमरे के सामने सिजलिंग पोज दिए हैं। शहनाज की सादगी और एटिट्यूड दोनों ही फैंस का दिल जीत रहा है। शहनाज की इन तस्वीरों पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। 

काम की बात करें तो शहनाज जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ हौंसला रख में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ सोनम बाजवा और गिप्पी गरेवाल के बेटे हैं। फिल्म दशहरे के मौके पर रिलीज हो रही है। इसके अलावा शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हैबिट साॅन्ग में नजर आएंगी। 

Content Writer

Smita Sharma