नच-नच वेड़ा पटदूं...गली के बीचो बीच बुजुर्ग औरतों संग शहनाज का गिद्दा, मुंह पर चुन्नी रख खूब डाली बोलियां

4/8/2022 1:53:52 PM

मुंबई: एक्ट्रेस और बिग बाॅस 13 फेम शहनाज गिल इन दिनों अपने होमटाउन अमृतसर( पंजाब) में हैं। यहां वह अपने परिवार के लोगों के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। शहनाज अपने पंजाब ट्रिप से कई तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

हाल ही में शहनाज ने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर की जिसमें वह लोक नृत्य गिद्दा करती दिख रही हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं शहनाज  अपने परिवार के सदस्यों, खासकर बुजुर्ग महिलाओं द्वारा बनाए गए घेरे के बीच में खड़ी नजर आ रही हैं।

वह बोलियां डालते हुए गली में अपनी दादी, भाई और कुछ औरतों के साथ गिद्दा डाल रही हैं।लुक की बात करें तो शहनाज पर्पल सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा-#family #shehnaazgill #boliyan। फैंस शहनाज के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

इससे पहले शहनाज ने अपने पिंड के खेतों की वीडियो शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने गांव की झलक दिखाई है। शहनाज ने एक पर्पल और व्हाइट कर्लर का सूट पहना हुआ है जिसमें वह काफी खूबसूरत लगी रही हैं। शहनाज कभी ट्रैक्टर पर बैठीं तो कभी खेतों में अपने दुपट्टे को लहराते हुए भाग रही हैं।शहनाज ने इस वीडियो के साथ लिखा है मेरा पिंड, मेरे खेत।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल उनकी 'हौसला रख' फिल्म रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

Content Writer

Smita Sharma