पर्पल क्रॉप टॉप और वाइट शॉर्ट्स में शहनाज ने दिए जबरदस्त पोज, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

12/4/2020 1:37:38 PM

मुंबई. बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में शहनाज का सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शोना शोना सॉन्ग का वीडियो एलबम रिलीज हुआ है। जिसे नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने आवाज दी है। जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। फैंस शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी को एक-साथ देखकर पागल हो जाते हैं। बिग बॉस के बाद शहनाज ने खुद को काफी चेंज किया है। शहनाज सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शहनाज ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो खूब धमाल मचा रही हैं।

PunjabKesari


शेयर तस्वीरों में शहनाज पर्पल कलर के लैदर क्रॉप टॉप और वाइट शॉर्ट्स में नजर आ रही है। ग्लैमर लुक देने के लिए शहनाज ने ग्रीन कलर लैदर जैकेट पहनी हुई है। साथ में शहनाज ने ब्राउन कलर के शूज पेयर किए हुए हैं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से शहनाज ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। शहनाज का ये लुक फैंस को दिवाना बना रहा है।

PunjabKesari


बता दें बिग बॉस के बाद से शहनाज ने अपने लुक में काफी बदलाव किया है। शहनाज की फैंस काफी बढ़ गए हैं। शहनाज का बिग बॉस में जाने से पहले का सॉन्ग 'माझे दी जट्टी' खूब पसंद किया जा रहा है। इस सॉन्ग को 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News