मिट्टी में बच्चों की तरह लोट-पोट हुई शहनाज गिल, पंजाबी की कैटरीना कैफ के मस्ती भरे अंदाज ने जीता फैंस का दिल

8/4/2022 1:53:26 PM

मुंबई. 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में शहनाज ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस मिट्टी में मस्ती करती हुई नजर आ रही है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब पसंद कर रहे हैं।


तस्वीरों में शहनाज ब्लैक टी-शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने चप्पल पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। शहनाज मिट्टी में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है।

एक तस्वीर में एक्ट्रेस मिट्टी को अपने हाथ पैरों पर लगा रही है। दूसरी तस्वीर में शहनाज माथे पर मिट्टी से तिलक लगाती हुई नजर आ रही है। एक अन्य तस्वीर में एक्ट्रेस मिट्टी में लेटी हुई दिखाई दे रही है।

तस्वीरें शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा- स्पा टाइम। फैंस शहनाज की इन क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो शहनाज बहुत जल्द सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।

ये फिल्म 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। पंजाबी स्टार को फैंस बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur