शहनाज ने ऑफ शोल्डर टॉप में बरपाया कहर, कातिलाना अदाएं देख फैंस के दिलों पर चली छुरियां

2/25/2021 4:47:56 PM

मुंबई. 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल अपने लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। शहनाज आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती ही रहती है। हाल ही में शहनाज ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिन्होंने तहकला मचा दिया है।


तस्वीरों में शहनाज वाइन कलर के ऑफ शोल्डर टॉप और डेनिम जींस में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से शहनाज ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में शहनाज बेहद हॉट दिखाई दे रही है। शहनाज कातिलाना अंदाज में पोज दे रही है। जिसने फैंस के दिलों पर छुरियां चला दी है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और तारीफ करते नही थक रहे हैं।


काम की बात करें तो हाल ही में शहनाज सिद्धार्थ के साथ 'शोना-शोना' गाने में नजर आई थी। टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया।

शहनाज बहुत जल्द बादशाह के गाने में भी दिखाई देने वाली है। इसके अलावा शहनाज दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म हौसला रख में भी दिखाई देंगी। शहनाज फिल्म की शूटिंग के लिए कनाडा गई हुई है।

Content Writer

Parminder Kaur