ग्रे प्रिंटेड ड्रेस में क्यूट दिखीं ''पंजाब की कैटरीना कैफ'', बेड पर लेट दिखाई कातिलाना अदाएं

6/4/2021 6:20:57 PM

मुंबई. 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। शहनाज फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है।

हाल ही में शहनाज ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


तस्वीरों में शहनाज ग्रे प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से शहनाज ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में शहनाज बेहद प्यारी लग रही है।

शहनाज बेड पर लेटी हुई अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही है। शहनाज के दिलकश अंदाज पर फैंस लट्टू हो रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।


बता दें शहनाज 'बिग बॉस 13' में नजर आई थी। इससे शहनाज को अलग पहचान मिली। बिग बॉस में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। इसके बाद दोनों 'शोना-शोना' गाने के म्यूजिक वीडियो में नजर आए।

जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। इसके अलावा भी शहनाज कई म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी है। अब शहनाज बहुत जल्द पंजाबी फिल्म 'हौंसला रख' में नजर आने वाली है। 

Content Writer

Parminder Kaur