सिल्वर टॉप में शहनाज गिल का ग्लैमरस अंदाज, ''पंजाब की कैटरीना'' के लेटेस्ट लुक पर फिदा हुए फैंस

4/28/2021 12:41:58 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल अपने लुक्स से बड़ी हसीनाओं को मात देती हैं। वह अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें देख फैंस उनकी ओर खींचे चले आते हैं। हाल ही में फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।


'पंजाब की कैटरीना' ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें उनका बेहद ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।

 

लुक की बात करें तो इस दौरान शहनाज ब्लैक सिल्वर टॉप और ब्लैक पैंट में स्टाइलिश लग रही हैं। न्यूड मेकअप, पिंक लिप्स और हाई पोनी उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। लुक को कमप्लीट करते हुए हसीना कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं।


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा- 'मैं अपने आप को प्यार करती हूं, आप??? अगर हां तो मास्क पहनिए जब भी घर से बाहर जाएं।'

 

बता दें, शहनाज गिल ने टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ 13 का हिस्सा रह चुकी हैं। जहां फैंस ने उनकी और शो के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को खूब पसंद किया  था। हालांकि शो के बाहर भी दोनों के प्रति फैंस का प्यार यूं ही बर्करार है। 


काम की बात करें तो शहनाज जल्द ही फिल्म 'हौसला रख' में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। 

 

 

Content Writer

suman prajapati