बोर होने पर ड्राइवर को परेशान करती नजर आई शहनाज गिल, शेयर किया मजेदार वीडियो
7/28/2022 3:53:25 PM

मुंबई. 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में शहनाज ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब देखा जा रहा है।
वीडियो में शहनाज येलो आउटफिट में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप और बन से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। शहनाज कार में बैठे-बैठे बोर हो रही हैं और ऐसे में वो अपने ड्राइवर को परेशान करती हुई दिख रही हैं। शहनाज अपने ड्राइवर के साथ बातें करते हुए और उसे अपने फेवरेट चीजों के बारे में बताते हुए नजर आ रही हैं। शहनाज बता रही हैं कि उन्हें मुंबई में रहना पसंद है, क्योंकि मुबंई ने ही उन्हें वो सब कुछ दिया है जो वो चाहती थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें लोनावला में घूमना बेहद पसंद है। इसके साथ ये भी बता रही हैं कि शूटिंग के साथ-साथ शूट के बाद स्क्रीन पर खुद को देखने में उन्हें काफी मजा आता है। वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा- जब मैं बोर होती हूं तो मैं अपने आप को एंटरटेन कर लेती हूं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो शहनाज बहुत जल्द सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। पंजाबी स्टार को फैंस बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।