नंगे पांव..सूट..सिर पर दुपट्टा लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं शहनाज,Miss Gill ने भाई और दोस्त संग बप्पा के दरबार में लगाई हाजिरी

4/9/2024 2:12:59 PM

मुंबई: एक्ट्रेस शहनाज गिल इस समय अपने हालिया रिलीज हुए गाने 'धूप लगदी' को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने में शहनाज गिल के साथ एक्टर सनी सिंह नजर आ रहे हैं। गाना रिलीज होते ही शहनाज सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची।  नंगे पैर मंदिर पहुंची शहनाज गिल ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया है।

इस दौरान शहनाज के साथ उनके भाई शहबाज और प्रोड्यूसर राघव शर्मा थे। शहनाज गिल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो शहनाज ने ऑफ व्हाइट कलर का प्लाजो सूट पेयर किया था।

 इसके साथ ही शहनाज गिल ने सिर पर दुपट्टा ले रखा था।शहनाज गिल ने भगवान गणेश के चरणों में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। शहनाज गिल मंदिर के अंदर काफी खुश नजर आईं।

शहनाज गिल रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में नजर आई थीं और उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। शहनाज गिल इस शो में नजर आने के बाद लगातार चर्चा में बनी हैं। वह सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बाॅलीवुड डेब्यू कर चुकी है।

 

इसके बाद वह भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'थैंक्यू फाॅर कमिंग' में नजर आ चुकी हैं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो शहनाज वरुण शर्मा के साथ फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास' में दिखेंगी। 

 


Content Writer

Smita Sharma