''सरदार जी बनीं'' शहनाज गिल, रेड पगड़ी बांधे मूछों को ताव देते नजर आईं एक्ट्रेस

4/8/2021 5:15:50 PM

मुंबई. 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल लगातार चर्चा में बनी हुई है। बिग बॉस ने शहनाज को एक अलग पहचान दी है। जिसके बाद वह लगातार दिन-दोगुनी और रात चौगुनी तरक्की कर रही हैं।

हाल ही में शहनाज ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब धमाल मचा रही है।


तस्वीरों में शहनाज रेड कलर की पगड़ी बांधे हुए नजर आ रही है। इसे साथ एक्ट्रेस ने पिंक हुडी पहनी हुई है। इस लुक में शहनाज बा-कमाल लग रही है। एक्ट्रेस के चेहरे पर एक अलग नूर झलक रहा है।

शहनाज मूछों को ताव देती भी दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो शहनाज बहुत जल्द पंजाबी फिल्म 'हौंसला रख' में नजर आने वाली है।

इस फिल्म में शहनाज के साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इस साल 15 अक्तूबर को रिलीज होगी।

Content Writer

Parminder Kaur