खुशियां बांटने से बढ़ती और दुख बांटने से होता है कम इस बात पर विश्वास नहीं करती शहनाज, बोलीं-''दुख का उड़ाते हैं मजाक और खुशियों को लगाते हैं नजर''

10/11/2021 11:39:06 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल रयूमाॅर्ड बाॅयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला ने निधन के 1 महीने बाद काम पर लौट आईं हैं। शहनाज इन दिनों अपने को-स्टार दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ लंदन में फिल्म हौंसला रख का प्रमोशन कर रही हैं। प्रमोशन के दौरान की शहनाज की कई तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। सिद्धार्थ के निधन के बाद से ही हर जगह से दूरी बनाने वाली शहनाज की ये पहली झलक देख उनके फैंस काफी खुश हैं। हालांकि इन तस्वीरों में शहनाज की पहली जैसी हंसी गायब है जो फैंस को थोड़ा उदास कर रही हैं।  

चेहरे पर हंसी  का पर्दा ओढ़ अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही शहनाज को देख फैंस उन्हें शेर सिड की शेरनी और मजबूर महिला बता रहे हैं। हाल ही में शहनाज ने  खुशियां बांटने से बढ़ती और दुख बांटने से होता है कम इस तथ्य पर अपनी राय रखी।

 

एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में शहनाज ने कहा-'मैं इस बात पर बिल्कुल विश्वास नहीं करती कि खुशियां बांटने से बढ़ती और दुख बांटने से कम होता है। मेरा मनना है कि दुख बांटने पर लोग आपका मजाक उड़ाते हैं और खुशियों बताने पर उनपर नजर लगाते हैं।'

खुद को बताया पवित्र आत्मा

इसके अलावा शहनाज ने कहा- 'मेरे अंदर बहुत ही ज्यादा धैर्य है। मैं कुछ भी बर्दशात कर सकती हूं। मैं किसी को भी अपना बना सकती हूं। मेरे अंदर ये एक हुनर हैं। मैं एक पवित्र आत्मा हूं। '

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

फिल्म 'हौंसला रख' की बात करें तो ये 15 अक्टूबर यानि दशहरे के दिन रिलीज हो रही हैं। फिल्म में शहनाज के साथ दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा और गिप्पी गरेवाल के छोटे बेटे शिंदा गरेवाल है। इस फिल्म के जरिए  दिलजीत दोसांझ ने प्रोड्यूसिंग लाइन में एंट्री की। फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने खूब पसंद किया। 

Content Writer

Smita Sharma