सिद्धार्थ संग थी शहनाज को अटैचमेंट! प्यार की बात करते हुए इमोशनल हुईं एक्ट्रेस बोलीं-'अटैचमेंट हमेशा हर्ट करता है लेकिन लव प्योर'

5/10/2022 8:38:12 AM

मुंबई: 'बिग बॉस 13' से फेम शहनाज गिल हाल ही में गुरुग्राम पहुंची थी। यहां उन्होंने ब्रह्माकुमारी के एक प्रोग्राम में हिस्सा लिया जहां वो महिलाओं को लेकर बहुत सारी अच्छी बातें बोलती नजर आईं। इस इवेंट से 'पंजाब की कैटरीना कैफ' के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं लेकिन एक वीडियो फैंस के दिल को छू गया है।

इसमें वो प्यार को लेकर अपना नजरिया बता रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही शहनाज 'अटैचमेंट' शब्द बोलती हैं। वो खुद को रोक लेती हैं। उनके यूं रुकने से ऐसा लगता है कि अपने आंसू रोक रही हैं। 


वीडियो की बात करें तो शहनाज कहती हैं- 'जो अटैचमेंट है ना, वो हमेशा हर्ट करती है और लव प्योर होता है तो लव में तुम कभी भी रोते नहीं हो। तुम्हारे यहां पर जितने भी रिश्ते हैं ना चाहे वो हसबैंड है या भाई है वो सब टेम्परेरी है। वो सब यहीं रह जाने हैं।'

अटैचमेंट और प्यार पर बात करते-करते शहनाज कई बार इमोशनल हुईं लेकिन उन्होंने अपनी भावनाओं पर काबू किया। हालांकि, उनके फैंस को उनका दर्द नजर आ गया।दरअसल, 'बिग बॉस 13' के दौरान शहनाज ने कई बार बोला था कि उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला से अटैचमेंट है।

जब होस्ट सलमान खान बिग बॉस के घर में दाखिल हुए थे, तब उन्होंने शहनाज से पूछा था कि क्या तुम दोनों बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड हो? इस पर शहनाज ने कहा था- 'नहीं... कुछ अटैचमेंट है हम दोनों की।' इसके बाद सिद्धार्थ ने भी हामी भरी थी कि ऐसा है। इसके अलावा भी कई दफा वो सिद्धार्थ से कह चुकी थीं कि वो अब उनकी फैमिली बन चुके हैं।' ऐसे में जैसे ही शहनाज ने अटैच शब्द बोला उनके आंखों में हल्के से आसूं आ गए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SangPie (@sangpie1)

Content Writer

Smita Sharma