''हाय मम्मा! मैं डर गई...शेर को देख निकली शहनाज गिल की चीख, ''वाहेगुरू सच्चे पातशाह'' बोल जान बचाकर भागीं एक्ट्रेस

11/21/2022 5:23:30 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शहनाज गिल के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। वह लगातार अपने काम और अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं और लोगों के लिए एक इंस्पिरेशन साबित हो रही हैं। यही वजह है कि लोग उन पर हर समय खूब प्यार लुटाते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरों और वीडियोज से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनटे पर खूब वायरल हो रहा है।


इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल शेर को देख डर के मारे बच्चों की भागती हैं और कहती हैं हाय मम्मा.. मैं डर गईं। इसके बाद फिर वह धीरे से आगे आती हैं और फिर वाहेगुरू सच्चे पातशाह बोलते हुए अपने डर को कम करती हैं। शहनाज का यह वीडियो वाकई में बहुत क्यूट हैं। फैंस इस पर खूब कमेंट कर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें न डरने की सलाह भी दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

काम की बात करें तो शहनाज गिल इन दिनों अपने बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी।

 

 


 

Content Writer

suman prajapati