यह मेरे लिए किसी एग्जाम से कम नहीं...डेब्यू रैंप वॉक को लेकर काफी नर्वस थीं शहनाज गिल, BTS वीडियो शेयर कर किया खुलासा

6/23/2022 1:29:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शहनाज गिल...इंडस्ट्री का वो जाना माना नाम जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस अपने बिग बॉस 13 के सफर के बाद लगातार बुलंदियां हासिल करती जा रही हैं। हाल ही में शहनाज ने अपना रैंप वॉक डेब्यू किया है। अहमदाबाद में वह डिजाइनर समंत चौहान के लिए रैंप पर उतरीं, जहां उन्होंने अपने ब्राइडल लुक से सबका दिल जीत लिया। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रैंप वॉक से पहले रेडी होती नजर आ रही हैं और बताती हैं कि वॉक करने से पहले वह काफी ज्यादा नर्वस थीं।

 

वीडियो में शहनाज की रेडी होने से लेकर ब्राइडल लुक में रैंप पर वॉक करने की पूरी झलक दिखाई दे रही है। वीडियो में शहनाज कहती हैं, "मुझे लग रहा है, जैसे आज मेरा एग्जाम है, क्योंकि मेरा फर्स्ट टाइम है। मैंने यह कभी एक्स्पीरियंस नहीं किया, रैंप वॉक और मेरी यही दुआ है कि मैं आज अच्छा करूं।" 


और बेशक शहनाज ने रैंप वॉक पर अपना सबसे बेस्ट दिया। दुल्हन लुक में उन्होंने खूब महफिल लूटी और समंत चौहान के साथ भी वॉक करती खूब जचीं। फैंस ने शहनाज के इस वीडियो को काफी पसंद किया और तारीफों के खूब पुल बांधे।
काम की बात करें तो शहनाज गिल फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए वह बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। इस मूवी में वह सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इसके लिए एक्ट्रेस ने शूटिंग भी शुरू कर दी है।

Content Writer

suman prajapati