मिस गिल का कूल लुक: एयरपोर्ट पर अनजान शख्स की हरकत से परेशान शहनाज, फैंस संग एक्ट्रेस ने जमकर ली सेल्फी

10/11/2022 9:33:03 AM

मुंबई: शहनाज गिल इंडस्ट्री की वो हसीना हैं जो कुछ भी कैरी करें वह कमाल की लगती हैं। रविवार रात जहां शहनाज ने अपने साड़ी लुक से फैंस को दीवाना बनाया। वहीं सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर  पूर्व बिग बॉस स्टार का कूल लुक देखने को मिला।

लुक की बात करें तो शहनाज ने पिंक स्वेटशर्ट पहनी थी। इसके साथ उन्होंने ब्लू कलर की बाॅयफ्रेंड जींस को पेयर किया था। शहनाज ने अपने इस लुक को ब्लैक सनग्लाेसस और व्हाइट शूज के साथ कंप्लीट किया।एयरपोर्ट पर शहनाज ने फोटोग्राफर्स के लिए पोज भी किया। सादगी में भी शहनाज के फैंस दीवाने हो गए हैं।

शहनाज गिल अपने बिंदास अंदाज के लिए काफी जानी जाती हैं।खुश मिजाज व्यवहार वालीं शहनाज गिल कभी अपने फैंस को निराश नहीं करती। इस बार भी शहनाज ने अपने फैंस के साथ जमकर तस्वीरें क्लिक करवाई हालांकि एयरपोर्ट पर फैन की हरकत से एक्ट्रेस थोड़ा परेशान भी दिखीं।

दरअसल, जब शहनाज गिल एयरपोर्ट से निकल रही होती हैं तभी एक शख्स उनसे से सेल्फी लेने की गुजारिश करता है इस पर वह तैयार हो जाती हैं। लेकिन वह शख्स शहनाज गिल के कंधे पर हाथ रखकर फोटो क्लिक कराने के कोशिश करता है जो एक्ट्रेस को पंसद नहीं आता है और वो पीछे हट जाती हैं हालांकि शहनाज को छूने की इस कोशिश के बाद वह शख्स उनसे माफी मांगता है और सेल्फी क्लिक कराता है।

इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज गिल की काफी तारीफ भी की जा रही है क्योंकि फैन की इस हरकत के बावजूद शहनाज ने उसके साथ सेल्फी क्लिक कराई है। 

इससे पहले शहनाज ने इंस्टा पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में शहनाज ग्रीन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। इसे एक स्टाइलिश ब्रेडेड हेयर स्टाइल के साथ जोड़ा गया था।

वर्कफ्रंट पर, शहनाज गिल जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल भी नजर आएंगे।

इसके अलावा वह जाॅन अब्राहिम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही के साथ '100%' में भी काम कर रही हैं। इतना ही नहीं वह अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ ही स्क्रीन शेयर करेंगी। 

 

 

Content Writer

Smita Sharma