Toronto Film Festival में शहनाज गिल का जलवा, डीप नेक बैकलेस गाउन में बढ़ाया हॉटनेस का पारा

9/17/2023 1:21:12 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शहनाज गिल का चार्म न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में शहनाज की अपकमिंग फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग का प्रीमियर हुआ, जहां एक्ट्रेस अपने लुक के जलवे बिखेरती नजर आईं। फेस्टिवल से शहनाज की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

सामने आई वीडियोज में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल ने डीप नेक गोल्डन शिमरी गाउन में हॉटनेस का पारा बढ़ा दिया। ड्रेस के डीप नेक में एक्ट्रेस के क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं। हाई स्लीक बन और डैवी मेकअप में शहनाज का हुस्न देखते ही बन रहा है।

 

 

टोरंटो इंटरटेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में शहनाज गिल और थैंक यू फॉर कमिंग की कास्ट का शानदार स्वागत हुआ। रेड कार्पेट पर कास्ट की एंट्री दौरान जमकर ढोल नगाड़े बजे और भांगड़ा हुआ।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

फिल्म फेस्टिवल में शहनाज के अलावा भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी ने भी अपने ग्लैमरस लुक से रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई।  
बता दें, अनिल कपूर और एकता कपूर के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अनिल कपूर के दामाद करण बूलानी ने किया है।

 


 

Content Writer

suman prajapati