नहीं थम रही शहनाज गिल की बोल्डनेस: स्ट्रैपलेस जंपसूट में पंजाब की कैटरीना ने दिखाया कातिलाना अंदाज, हार्ट शेप बर्थमार्क पर टिकी सबकी निगाहें

6/11/2022 1:03:18 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस' फेम शहनाज गिल इन दिनों अपने बाॅलीवुड डेब्यू को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। खबर है कि शहनाज सलमान खान के साथ फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में नजर आएंगी जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी हैं। डेब्यू करने की खबरों के बीच शहनाज ने जबरदस्त फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट की तस्वीरें शहनाज ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है।

शहनाज की इन तस्वीरों को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि खूबसूरत हसीना अब हॉट गर्ल में बन गई है। शहनाज ने जून के महीने में हाॅट तस्वीरें शेयर कर और गर्मी बढ़ा दी है। लुक की बात करें तो शहनाज ने स्ट्रैपलेस जंपसूट कैरी किया है।

यह जंपसूट में उनका परफेक्ट फिगर फ्लाॅन्ट कर रहा है। स्ट्रैपलेस होने की वजह से शहनाज का हार्ट शेप बर्थमार्क भी साफ दिख रहा है। शहनाज ने अपने इस लुक को मिनिमल मेकअप, गोल्डन चोकर के साथ कंप्लीट किया है।

 बालों को उन्होंने एक अलग अंदाज में बांध रखा है। शहनाज ने खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए लाइट मेकअप किया है। आंखों को हाइलाइट्स करने के लिए स्मोकी मेकअप किया है। फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  

इससे पहले शहनाज ने पूल के अंदर मस्ती करती हुईं की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह आंखों से लोगों को घायल कर रही थीं।

Content Writer

Smita Sharma