बैकलेस गाउन..कजरारे नैन.. डिजनी प्रिसेंस बन शहनाज ने मारी एंट्री, रेड कार्पेट पर इठलाते बलखाते दिए पोज

7/16/2022 8:07:23 AM

मुंबई: सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल एक ऐसी स्टार हैं जिन्हें देख कैमरे खुद-ब-खुद मुड़ने लगते हैं। बिग बाॅस 13 में कंटेस्टेंट बन कर आई शहनाज को देख किसी नहीं सोचा होगा कि वह एक दिन सोशल मीडिया पर राज करेंगी।

आए दिन शहनाज के नाम पर कोई ना कोई ट्रेंड देखने को मिलता है। हाल ही में शहनाज एक अवार्ड शो में पहुंची। वैसे तो इस अवार्ड शो में कई स्टार्स ने हिस्सा लिया लेकिन सबकी निगाहें बस शहनाज पर थम गईं।

 शहनाज ने डिजनी प्रिसेंस लुक में रेड कार्पेट पर एंट्री मारी। लुक की बात करें तो शहनाज डिजाइनर सामंत चौहान का हाल्टर नेक गाउन में स्टनिंग दिखीं। उनका ये गाउन बैकलेस था।  

उनके आउटफिट में मैटेलिक एम्ब्रॉयडरी थी। शहनाज ने मिनिमल जूलरी के साथ अपने लुक को ऑन पॉइंट रखा। हाइलाइट किए हुए गाल, कजरारे नैन और मिनिमल मेकअप शहनाज के लुक को परफेक्ट बना रहा है।

हेयरस्टाइल की बात करें तो शहनाज ने बन बनाया था। रेड कार्पेट पर शहनाज ने इठलाते बलखाते हुए पोज दिए। फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो शहनाज गिल सलमान खान की आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' से  बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।  शहनाज ने अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और सेट से एक वीडियो लीक हुआ था जिसमें उनका साउथ इंडियन अवतार देखने को मिला था। फिल्म में शहनाज जस्सी गिल के अपोजिट दिख सकती हैं।

 

 

Content Writer

Smita Sharma