क्यूटनेस छोड़ बॉस लेडी बनीं शहनाज, व्हाइट टाॅप..पैंट और ब्लेजर में Miss Gill ने ढाया कहर

8/28/2022 1:04:19 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल अपनी प्रोफैशनल लाइफ में काफी अच्छा कर रही हैं। उनके पास कई प्रोजैक्ट हैं। वह चौबीसों घंटे खूब काम कर रही हैं। शनिवार का दिन भी शहनाज के लिए काफी बिजी रहा। उन्हें शनिवार शाम मुंबई में फिल्म सिटी के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान शहनाज के साथ उनके भाई शहबाज और एक्टर वरुण शर्मा भी थे।

लुक की बात करें तो शहनाज व्हाइट टाॅप, पैंट और मैचिंग ब्लेजर में स्टाइलिश दिखीं। उनका लेडी बाॅस अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने मिनिमल मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया था।

शहनाज ने कम समय में ही फैशन और ग्लैमर की दुनिया की बारीकियों को समझ लिया और ये तस्वीरें उनके स्टाइल सेंस को दिखाती है। शहनाज की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तस्वीरों, वीडियो और रील के जरिए फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं।

हाल ही में शहनाज ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह नेहा कक्कड़ के साॅन्ग तारों के शहर को गा रही हैं। फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। 

काम की बात करें तो शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' ('भाईजान') की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल जैसे स्टार्सरे भी नजर आने वाले हैं।

Content Writer

Smita Sharma