''चुप माही चुप है रांझा बोले कैसे वे ना जा'' ''हुनरबाज'' के मंच पर गूंजी शहनाज की आवाज,प्रोमो देख नहीं थमे फैंस के आंसू, बोले-''हमारे सिड की नाज''

1/16/2022 10:57:21 AM

मुंबई: एक्ट्रेस शहनाज कौर गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शहनाज को असल पहचान बिग बाॅस 13 के दौरान मिली थी। शो में शहनाज के चलबुल अंदाज को फैंस ने काफी पसंद किया।उनकी और सिद्धार्थ शुक्ल की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। शहनाज के लिए साल 2021 काफी मुश्किलों से भरा रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद वह पूरी तरह से टूट गई थीं। अब वह खुद को संभाल रही हैं और काम पर वापसी कर रही हैं।

PunjabKesari

शहनाज ने अब सिद्धार्थ की यादों को साथ लेकर आगे बढ़ने का फैसला लिया और शेरनी की तरह कमबैक किया। शहनाज अब रियलिटी शो हुनरबाज में नजर आने वाली हैं। हाल ही में शो से उनका एक प्रोमो वीडिया सामने आया। इस प्रोमो को देख जहां एक तरफ शहनाज के फैंस काफी खुश हैं।

PunjabKesari

वहीं उनकी आंखों में आसूं भी हैं। दरअसल, इस प्रोमो वीडियो में शहनाज एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म शेरशाह का साॅन्ग रांझा गा रही हैं। साॅन्ग के बोल- 'रूठी आए सब्ते रब्बा रब्बा दिल भी है रूठा सब कुछ है बिखरा बिखराबिखरा सा रूठा रूठा चुप माही चुप है रांझा बोले कैसे वे ना जा बोले कैसे वे ना जा आजा आजा' सुन फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं।

PunjabKesari

फैंस उन्हें 'फरिश्ता' कह रहे हैं और सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर इमोशनल हो रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि शहनाज गिल दिवंगत एक्टर के साथ अपनी यादों को याद करने के लिए यह गाना गा रही हैं। देखें फैंस के कमेंट..

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

वीडियो में शहनाज स्टेज पर बैठ गाना गाती दिख रहे हैं। इसके बाद वह कहती हैं- मेरे अंदर भी एक हुनर है कि जो ना मुझे बहुत ही ज्यादा खुशी देता है और सुकून देता है। वह आगे कहती हैं हुनरबाज वो मंच है जहां आम लोग आते हैं.।उनके सपने पूरे हो सके और अपना हुनर दिखाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

बता दें हुनरबाज शो 22 जनवरी से ऑन एयर होने जा रहा है। इस शो को करण जौहर, परिणीति चोपड़ और मिथुन चक्रवर्ती जज करते नजर आएंगे। वहीं भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इसे होस्ट करने वाले हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News