'दिल दिया गल्ला' पर सलमान संग थिरकीं शहनाज, बर्थडे पर 'पंजाब की कैटरीना' ने यूं किया 'भाईजान' का सजद

12/28/2020 11:43:03 AM

मुंबई: पंजाबी सिंगर और माॅडल शहनाज गिल 'बिग बाॅस 13' की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट थीं। उनके चाहने वालों ने अक्सर उनके नाम के ट्रेंड चलाते रहते हैं। भले ही 'बिग बॉस' का सीजन 14 चल रहा हो लेकिन आज भी सीजन 13 इंटरेमेंट क्वीन को याद किया जाता है।

शहनाज शो के होस्ट सलमान खान की फेवरेट कंटेस्टेंट थी। उन्हें अक्सर वीकेंड के वार में शहनाज के साथ मस्ती करते देखा जाता था। वहीं अब एक बार फिर शहनाज और सलमान का मस्तीभरा अंदाज देखने को मिला।

दरअसल, 27 दिसंबर को सलमान का बर्थडे था,जिसे लेकर बिग बॉस 14 के घर पर ग्रैंड सेलिब्रेशन की तैयारी थी। उनके बर्थडे में चार चांद लगाने के लिए शहनाज गिल भी पहुंची।

इस दौरान शहनाज ने सलमान खान के साॅन्ग 'दिल दिया गल्ला' पर उनके साथ डांस किया। इसके साथ ही उन्होंने बर्थडे पर सलमान का हाथ थाम सजदा किया।

शहनाज के डांस परफॉर्मेंस की तस्वीरें और वीडियोज सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं,जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो कुछ समय पहले शहनाज का सिद्धार्थ शुक्ला संग गाना 'शोना-शोना' रिलीज हुआ था। इस गाने को टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है। वहीं अब शहनाज एक बार फिर सिद्धार्थ के साथ नए म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी।

रयूमर्ड कपल रविवार सुबह ही गोवा के लिए रवाना हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो को बाॅलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल अपनी आवाज देंगी। पहले इसकी शूटिंग दुबई में होनी थी पर कोरोना की वजह से अब गाने की शूटिंग गोवा में होगी। ये साॅन्ग वेलनाइन से रिलेटिड होगा।  भूला दूंगा, शोना-शोना के बाद ये सिडनाज का एक-साथ तीसरा म्यूजिक वीडियो है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ✨sidnaazlove ✨ (@sidnaaz_fan_32_)

Smita Sharma