बेटी शहनाज को दुल्हन के जोड़े में देख इमोशनल हुए पिता संतोख,बोले-सिद्धार्थ के जाने के बाद..वो अब शायद ही प्यार-शादी के बारे में सोचे'

6/22/2022 10:23:36 AM

मुंबई: 'पंजाब की कैटरीना 'शहनाज गिल इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं। जहां एक तरफ शहनाज अपनी डेब्यू फिल्म कभी ईद कभी दीवाली को लेकर खबरों में हैं। वहीं बीते दिनों पहली बार शो स्टोपर बन फैशन शो में रैंप पर उतरी। अपने पहले ही फैशन शो में शहनाज ने महफिल लूटी। शहनाज ने दुल्हन का जोड़ा पहनकर रैंप वॉक की थी। साथ ही उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके गाने पर डांस भी किया था।

रेड लहंगा, मांग पट्टी, नथ, मिनिमल मेकअप, कड़े, रिंग, चोकर कैरी कर जब शहनाज दुल्हन लुक में रैंप पर उतरीं तो सब उन्हें देखते ही रह गए। फैंस को पंजाबी की कैटरीना का ये अंदाज काफी पसंद आया। लेकिन दूसरी तरफ दूसरी ओर उनके पिता संतोख सिंह सुख काफी भावुक हो गए थे।

बेटी को दुल्हन के जोड़े में देख संतोख सिंह शहनाज की शादी की भी तमन्ना करने लगे। शहनाज गिल को पहली बार दुल्हन बना देखकर उनके माता-पिता थोड़े परेशान हो गए थे।

शहनाज और उनसे जुड़े खास सूत्रों ने बताया कि वह अपने परिवार की जान हैं ऐसे में वे लोग चाहते हैं कि अपने करियर के साथ-साथ शहनाज गिल अपनी निजी जिंदगी पर भी थोड़ा ध्यान दें।

शहनाज गिल को लेकर सूत्रों ने कहा-'शहनाज अपने परिवार का दिल हैं और सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही वह बेहद कम ही अपनी पर्सनल लाइफ पर  ध्यान दे रही हैं। वह इस वक्त अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं और इस बात से उनका परिवार भी काफी खुश है कि शहनाज धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं।'

एक्ट्रेस के बारे में बात करते हुए उनसे जुड़े सूत्र ने कहा-'शहनाज का पूरा ध्यान केवल और केवल काम पर है। वह इस समय प्यार और शादी किसी के बारे में नहीं सोच रही हैं और शायद आगे सोचें भी ना। दूसरी ओर उनके माता पिता भी काम को लेकर सतर्क रहने वाली सना के लिए परेशान हैं। वह उनकी उपलब्धियों से भले ही खुश हैं लेकिन वे चाहते हैं कि सना थोड़ा बहुत अपनी पर्सनल लाइफ पर भी ध्यान दें।'
 

Content Writer

Smita Sharma