Oh No!! ''कभी ईद कभी दीवाली'' से बाहर हुईं Miss Gill, ''पंजाब की कैटरीना'' ने ''भाईजान'' को इंस्टा पर किया अनफॉलो!

8/8/2022 3:29:47 PM

मुंबई: 'पंजाबी की कैटरीना' यानि शहनाज गिल के बाॅलीवुड डेब्यू का हर किसी को इंजतार है। शहनाज दबंग खान यानि एक्टर सलमान खान की फिल्म कभी ईद  कभी दीवाली (भाईजान) से बड़े पर्दे पर कदम रखेंगी। एक्ट्रेस ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

इस खबर के आने के बाद ही एक्ट्रेस के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर थी लेकिन अब लगता है कि उनकी खुशी को किसी की नजर लग गई है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में शहनाज के डेब्यू प्रोजेक्ट को लेकर एक खबर आई है जो सबको बड़ा झटका दे सकती है।

रिपोर्ट्स हैं कि शहनाज गिल फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' (भाईजान) से बाहर हो गई हैं हालांकि  फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने एक न्यूज पोर्टल से पुष्टि करते हुए कहा कि शहनाज फिल्म का हिस्सा हैं। ये सारी अफवाहें बेबुनियाद हैं।

शहनाज गिल बहुत हद तक इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसी साल की शुरुआत में शहनाज ने फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग खत्म की थी।इस फिल्म में शहनाज गिल की जोड़ी राघव जुयाल के साथ है। 

इस वजह से सामने आई अनबन की खबर

दरअसल,  शहनाज गिल ने सलमान खान को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।अगर आप शहनाज गिल के इंस्टा पर फॉलोइंग लिस्ट देखेंगे तो इसमें सलमान खान का का नाम नहीं पाएंगे. जबकि शहनाज की फॉलोइंग लिस्ट में रणवीर सिंह हैं लेकिन वो शख्स नहीं जिसने कई मौकों पर शहनाज को सपोर्ट किया है। दूसरी तरफ, सलमान खान भी इंस्टा पर शहनाज गिल को फॉलो नहीं करते हैं। यही वजह है कि दोनों की अनबन की खबर सामने आई। 

 

Content Writer

Smita Sharma