इंटरनेट पर छाया 'घणी सयानी' का टीजर, शहनाज की कातिलाना अदाएं देख फैंस बोले- 'तू आग है, आग है, तेरा कोई जवाब नहीं'

12/4/2022 12:07:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल की सफलता इन दिनों बुलंदियों पर है। ऑन स्क्रीन से लेकर ऑफ स्क्रीन तक, एक्ट्रेस को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वह जल्द ही फैंस के लिए एक म्यूजिक वीडियो घणी सयानी लेकर आएंगी, जिसका हाल ही में टीजर रिलीज हुआ है। इस टीजर को शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है। 

 

शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए कैप्श में लिखा-, 'घणी सयानी का टीजर जारी कर दिया गया है। इस बहु-प्रतीक्षित गाने का पूरा वीडियो 5 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। दिसंबर धमाल के लिए तैयार हो जाइए। इसमें मेरे अलावा एमसी स्क्वायर भी होंगे।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

 

कैसा है वीडियो
वीडियो की शुरुआत में एक प्यासे को पानी के पास बैठे हुए देखा जा सकता है। वहीं बोर्ड पर लिखा हुआ, 'यहां का पानी ना पिए, पानी जहरीला है।' तभी शहनाज गिल वहां आती हैं और प्यासे को पानी पिलाती हैं। यह वीडियो रेगिस्तान की वादियों में शूट किया गया है। वीडियो में शहनाज की अदाएं देखने ही लायक है। वह शिमरी गोल्डन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

 

उनके इस वीडियो को अबतक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस के ताबड़तोड़ कमेंट आ रहे हैं।


इस म्यूजिक वीडियो के अलावा शनहाज गिल जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई, किसी की जान में नजर आएंगी।  
 

 

Content Writer

suman prajapati