'मेरा नोना मेरा गोलू...भारती सिंह के बेटे संग बच्ची बनीं शहनाज गिल, बेहद प्यारा है वीडियो
11/20/2022 8:23:36 PM

मुंबई: 'लाफ्टर क्वीन' भारती सिंह इसी साल एक प्यारे से बेटे की मां बनीं। कामेडियन ने अपने लाडले का नाम 'गोला' उर्फ लक्ष्य सिंह लिम्बाचिया रखा है। भारती अक्सर गोला की मस्ती करते की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में भारती के बेटे लक्ष्य की बेहद प्यारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो को 'बिग बाॅस 13' फेम शहनाज गिल ने शेयर किया है।
दरअसल, भारती फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए दुबई गईं हैं। इस ट्रिप में उनके साथ गोला भी गए हैं। यहीं भारती की मुलाकात शहनाज से हुईं। वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि गोला बेड पर लेटे हैं।
वहीं शहनाज उनसे बात कर रही हैं। गोला कभी शहनाज की बातें सुन क्यूट एक्सप्रेशन दे रहे हैं तो कभी उनके हाथ को छू रहे हैं। इस वीडियो के साथ शहनाज ने लिखा-'मेरा नोना मेरा गोलू मेरा हीरा।' भारती सिंह शुक्रिया गोले के साथ मिलाने के लिए। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
इससे पहले शहनाज ने मां परमिंद गिल के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में शहनाज गिल अपनी मां के साथ एक कमरे में पंजाबी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में शहनाज और उनकी मां दोनों अपनी ही मस्ती में हैं और अपने क्वालिटी पलों को एन्जॉय करती दिख रही हैं। इतना ही नहीं वीडियो शहनाज गिल खुद पर और मां पर फूल उछालती दिख रही हैं। इसके साथ शहनाज ने लिखा- मां के साथ एंजाॅय।
काम की बात करें तो शहनाज जल्द ही बाॅलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। शहनाज सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह जाॅन अब्राहम के साथ '100%' में भी दिखेंगी। इतना ही नहीं उन्होंने हाल ही में अपना चैट शो 'देसी वाइब विद शहनाज गिल' लाॅन्च किया है जिसके पहले गेस्ट एक्टर राजकुमार राव बने थे। वहीं भारती सिंह के काम की बात करें तो वह इस समय सिंगिग रियालिटी शो Sa Re Ga Ma Pa L'il Champs 2022 को होस्ट कर रही हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Odisha Train Accident: रोजी-रोटी के लिए घर से निकले थे बिहार के मजदूर, केरल पहुंचने से पहले मिली मौत

यूथ क्रिकेट के 'Brand Ambassador' कहे जाने वाले शुभमन गिल का शुरुआती जीवन, सुबह 4 बजे जाते थे एकेडमी

Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

Jyeshtha Purnima: जेष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत योग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

रविवार के दिन न करें ये काम, वरना आपका जीवन पड़ जाएगा संकट में

Vat Savitri Purnima 2023: पति का बेतहाशा प्यार पाने के लिए आज सुहागिन महिलाएं करें इस तरह पूजा