डेनिम शर्ट-पैंट..नो मेकअप लुक..ब्लैक शेड्स..एयपोर्ट पर स्पाॅट हुईं शहनाज, एक्ट्रेस के सिंपल लुक ने जीता दिल

11/18/2022 10:38:14 AM

मुंबई: शहनाज गिल इंटरटेमेंट इंडस्ट्री की सबसे पाॅपुलर नामों में से एक हैं। बिग बाॅस में अपने चुलबुले अंदाज से इंप्रेस करने वाली शहनाज फैंस की जान बन गई हैं। आए दिन ही उनके नाम का कोई ना कोई ट्रेंड ट्विटर पर देखने को मिलता है।

PunjabKesari

शहनाज गिल का वेट ट्रांसफॉर्मेशन उनके करियर में गेम-चेंजर बन गया और वह कई लोगों के लिए स्टाइल आइकन बन गई हैं। हाल ही में शहनाज की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो चर्चा का विषय बनी हुईं हैं।

PunjabKesari

दरअसल, शहनाज को बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। शहनाज ने एयरपोर्ट के लिए सिंपल और कंफर्टेबल लुक को चुना। शहनाज डेनिम लुक में कमाल की लगी।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो शहनाज डेनिम शर्ट और मैचिंग लूज पैंट में स्टाइलिश दिखीं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट शूज पेयर किए थे।न्यूड मेकअप, ब्लैक सनग्लासेस, स्लीप हेयरस्टाइल शहनाज के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

काम की बात करें तो शहनाज जल्द ही बाॅलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। शहनाज सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह जाॅन अब्राहम के साथ '100%'  में भी दिखेंगी। इतना ही नहीं उन्होंने हाल ही में अपना चैट शो 'देसी वाइब विद शहनाज गिल' लाॅन्च किया है जिसके पहले गेस्ट एक्टर राजकुमार रावबने थे।  

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News