पिंक फाॅर्क में शहनाज गिल का स्टनिंग लुक,''बार्बी गर्ल'' बन पंजाबी की कैटरीना ने चुराया फैंस का दिल

9/30/2022 12:14:04 PM

मुंबई: शहनाज गिल जिस तरह अपनी फिटनेस और लुक्स में बदलाव लाईं उसे देख कोई नहीं कहेगा कि वह बिग बाॅस 13 की वहीं बबली गर्ल हैं। आज जब भी हम फैशन को ग्लैम का तड़का देने वाली डीवा का नाम सुनते हैं तो जहन में सिर्फ शहनाज गिल का नाम आता है। शहनाज अक्सर अपने ग्लैमरस तस्वीरों से लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं। वह कभी साड़ी लुक से फैंस के दिलों पर वार करती तो कभी वेस्टर्न आउटफिट में कहर ढा लोगों को मदहोश कर देती हैं।

हाल ही में शहनाज की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो इस समय चर्चा में हैं। ये तस्वीरें फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के फोटोशूट की हैं। इन तस्वीरें में शहनाज का बार्बी लुक देखने को मिल रहा है।

लुक की बात करें तो शहनाज पिंक कलर की शॉर्ट फ्रॉक में स्टनिंग दिख रही हैं। इस शाॅर्ट ड्रेस में वह अपनी परफेक्ट बाॅडी और लेग्स फ्लाॅन्ट कर रही हैं। मिनिमल मेकअप, पिंक बल्श, आईशेडो शहनाज के लुक को परफेक्ट बना रहा है।

इसके साथ ही शहनाज ने हाफ बालों की हाई बनाई है। ड्रेस के साथ शहनाज ने हाई हील्स पेयर किए हैं। बाॅर्बी डाॅल बन शहनाज स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

काम की बात करें तो शहनाज के करियर के सितारे इस समय बुलदियों पर हैं।  शहनाज सलमान खान की फिल्म भाईजान से डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म के सेट से शहनाज की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

इसके अलावा शहनाज ने बीते दिनों ही अपनी  एक और बड़े बिग बॉलीवुड प्रोजेक्ट का ऐलान किया। शहनाज बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख संग स्क्रीन शेयर करेंगी।

शहनाज की इस फिल्म में नोरा फतेही भी अपने ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आएंगी। इतना ही नहीं शहनाज भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर के साथ भी काम कर रही हैं। 

Content Writer

Smita Sharma