टैंक टाॅप..प्रिंटेड शॉर्ट्स...मुंबई की सड़क पर शहनाज ने दिखाया ग्लैमरस अवतार, चोटिल होने के बाद भी दिए मुस्कुराते हुए पोज

7/9/2022 8:43:35 AM

मुंबई: 'बिग बाॅस' फेम शहनाज गिल आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बिग बाॅस घर के अंदर अपनी क्यूट और मजेदार हरकतों की वजह से वो हर किसी की फेवरिट बन गई थीं। उनके वनलाइनर्स भी आज भी वायरल होते हैं। 'पंजाब की कैटरीना कैफ' से अब एक्ट्रेस 'इंडिया की शहनाज गिल' बन गईं हैं।

PunjabKesari

आए दिन उन्हें लेकर कोई ना कोई खबर चर्चा में रहती हैं। अगर ये कहा जाए बिग बाॅस फेम शहनाज गिल देश की लाडली हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। वह जो भी करती हैं लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। शहनाज की इतनी फॉलोइंग का कारण यह है कि वह ईमानदार हैं और खुद को ग्राउंडेड रखती हैं। जीवन में कई ठोकरें लगने के बाद भी उन्होंने अपनी लाइफ में चुलबुलेपन को कायम रखा है।

PunjabKesari

 चुलबुले अंदाज के साथ-साथ शहनाज इन दिनों अपनी ग्लैमरस लुक को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी रही हैं। एक्ट्रेस ने खुद के उपर काफी मेहनत की और अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को हैरान कर दिया।हाल ही में शहनाज को मुंबई में शूटिंग के दौरान स्पाॅट किया गया। इस दौरान शहनाज के अंदाज ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो शहनाज टैंक टॉप के साथ ब्लू प्रिंटेड शॉर्ट्स और श्रग में सुपर स्टाइलिश दिखीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप, काजल, लिपस्टिक से लुक को पूरा किया था।

PunjabKesari

हाई बन उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था। इस दौरान शहनाज ने हील्स पेयर की थी जिस वजह से उन्हें थोड़ी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा हालांकि इसके बावजूद भी शहनाज ने हंसते हुए मीडिया को पोज दिए। फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस लंगड़ाकर चलती नजर आ रही हैं।शहनाज ने पैपराजी को बताया कि उन्हें पैर में चोट लगी है और उनसे चला नहीं जा रहा।शहनाज से जब चला नहीं जाता तो वह हील्स को बीच सड़क पर ही उतार देती हैं।

PunjabKesari

वैसे देखा जाए तो शहनाज इन दिनों हर जगह छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपना रैंप वॉक डेब्यू किया है।शहनाज जल्द ही उमंग 2022 में नजर आएंगी।इसके अलावा खबरें हैं कि जल्द शहनाज फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में नजर आने वाली हैं। इसकी ऑफिशयल अनाउंसमैंट तो नहीं हुईं है लेकिन खबरें हैं शहनाज ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News