Pretty Baby! हाॅट बेब बन एक बार फिर शहनाज गिल ने धड़काया फैंस का दिल, मिनी ड्रेस में फ्लाॅन्ट की टोन्ड लेग्स

8/10/2022 1:22:43 PM


मुंबई: शहनाज गिल ने 'बिग बॉस 13' में अपने चुलबुले अंदाज से सबका दिल जीता। शो से निकलने के बाद ही वह अपने फैशन को लेकर चर्चा में हैं जो अक्सर सोशल मीडिया पर तूफान ला देती हैं। दिन ब दिन शहनाज का स्टाइल गेम और भी मजबूत होता जा रहा है।

वह हमेशा ही अपने फैशन से लोगों को इंप्रेस करती हैं शायद कोई मौका हो जब उन्होंने अपने स्टाइल से फैंस को निराश किया हो। वेस्टर्न हो या देसी, सना हर एक आउटफिट में कहर ढाती हैं। हाल ही में शहनाज ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं।

शेयर की तस्वीरों में सना व्हाइट मिनी ड्रेस में बोल्ड एंड सेक्सी दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, आईलाइनर, ब्राउन लिपस्टिक से कंप्लीट किया है। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को साॅफ्ट कर्ल करते हुए ओपन रखा है। हाॅट बेब बनी शहनाज कैमरे के सामने कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  

काम की बात करें तो बीते दिनों ही खबरें आईं थी कि शहनाज को उनकी डेब्यू फिल्म कभी ईद कभी दीवाली ('भाईजान') से निकाल दिया गया है। लेकिन खुद एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर इन खबरों को खारिज किया है।

इस फिल्म में इन दोनों के अलावा राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल जैसे स्टार्सरे भी नजर आने वाले हैं। शहनाज़ गिल वह जल्द ही संजय दत्त, अरशद वारसी, बोमन ईरानी, मनीष पॉल, नीति मोहन और मौनी रॉय के साथ अमेरिका और कनाडा के दौरे पर भी जाएंगी।

इतना ही नहीं शहनाज ने हाल ही में रिया कपूर का अगला प्रोडक्शन हासिल किया जिसमें अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर भी हैं। 

Content Writer

Smita Sharma