''देसी गर्ल'' से ''ग्लैमरस गर्ल'' बनीं शहनाज गिल, लो नेकलाइन रेड ड्रेस में हसीना ने गिराईं हुस्न की बिजली

3/19/2024 2:26:52 PM

मुंबई: 'पंजाब की कैटरीना' शहनाज गिल देसी गर्ल से अब ग्लैमरस गर्ल  बन चुकी हैं। शहनाज वेस्टर्न शाॅर्ट ड्रेस से लेकर स्किनफिट आउटफिट तक हर लुक में कहर ढाती हैं। हाल ही में शहनाज सेक्सी लेडी बन रेड कार्पेट पर पहुंचीं तो उनके लुक को जिस जिसने भी देखा तो उनका मुंह खुला का खुला रह गया।

लुक की बात करें तो शहनाज सुर्ख रेड कलर की ड्रेस में कहर ढाती दिखीं। शहनाज की ये ड्रेस लो नेकलाइन है जो उनके फिजीक पर काफी अच्छी लग रही है।

मिनिमल मेकअप, रेड चीक्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इस ड्रेस के साथ शहनाज ने रेड लिपस्टिक लगाई है जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। ग्लोइंग फेस और मुस्कुराता हुए चेहरे के साथ शहनाज ने फैंस को मिनटों में अपना दीवाना बना दिया।

 

शहनाज का ये लुक देखकर फैंस आहें भर रहे हैं। वहीं शहनाज ने भी कैमरे के सामने आते ही एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज दिए और अपने हुस्न का जादू चलाया। शहनाज गिल की ये फोटोज जो मिनटों में वायरल हो गई। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो शहनाज जल्द ही वरुण शर्मा के साथ फिल्म सब फर्स्ट क्लास में नजर आएंगी। 

 

Content Writer

Smita Sharma