Beauty In Red: बैकलेस ड्रेस में शहनाज गिल ने दिखाया सेक्सी अवतार, लेटेस्ट तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजरें

8/17/2022 11:24:07 AM

मुंबई: एक्ट्रेस शहनाज गिल इस समय अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खबरों में बनी हुईं हैं। शहनाज सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' से बड़े पर्दे पर कदम रखेंगी। डेब्यू की खबरों के साथ साथ पंजाब की चुलबुली कुड़ी शहनाज अपने फैशन से भी लोगों का खूब ध्यान खींचा। 

PunjabKesari

अब शहनाज गिल का फैशन इतना कमाल का हो गया है कि वह हर एक आउटफिट में हसीन लगती हैं।उनका फैशन ऐसा होता है जिससे यंग गर्ल्स भी टिप्स ले सकती हैं। शहनाज के वॉर्डरोब कलेक्शन में सिंपल सूट्स  से लेकर ग्लमैरस अटायर्स भी शामिल हैं।हाल ही में शहनाज ने अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्होंने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में शहनाज रेड ब्यूटी बन लोगों के दिलों पर वार कर रही हैं। लुक की बात करें तो शहनाज बैकलेस आउटफिट में कहर ढा रही हैं। इस ड्रेस में वह काफी स्लिम और अट्रैक्टिव नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और उनका मेकअप नेचुरल लग रहा था। उन्होंने इस आउटफिट को खूबसूरत ईयररिंग्स के साथ पेयर किया था। वह कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

काम की बात करें तो सलमान खान की 'कभी ईद कभी दीवाली' के अलावा उनके पास कई प्रोजैक्ट्स हैं। शहनाज जल्द ही संजय दत्त, अरशद वारसी, बोमन ईरानी, मनीष पॉल, नीति मोहन और मौनी रॉय के साथ अमेरिका और कनाडा के दौरे पर भी जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने रिया कपूर का अगला प्रोडक्शन हासिल किया जिसमें अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर भी हैं।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News