बंद आंखें...चेहरे पर सकून शहनाज की सेट से सामने आईं एक और तस्वीर, गिप्पी के बेटे के हाथ चूमती दिखीं एक्ट्रेस

10/12/2021 12:13:56 PM

मुंबई: एक्ट्रेस शहनाज गिल रयूमर्ज बाॅयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के 1 महीने बाद काम पर लौट आईं हैं। शहनाज अपनी अपकमिंग फिल्म फिल्म 'हौसला रख' के प्रमोशन की  तैयारी में जुट गई हैं।

PunjabKesari

अब इसी फिल्म के सेट की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जिसमें शहनाज सिंगर गिप्पी गरेवाल के छोटे बेटे शिंदा गरेवाल के हाथ को चूमती दिख रही हैं। शहनाज की ये तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर छाई है। सामने आईं तस्वीर में शहनाज और शिंदाा गरेवाल एक पार्क में नजर आ रहा हैं। उनके पीछे खूबसूरत सी नदी है। 

PunjabKesari

इस दौरान शहनाज ने आंखें बंद की है। उनके चेहरे पर सकून साफ दिख रहा है। शहनाज आंखें बंद किए सामने खड़े शिंदे के हाथों को चूम रही हैं।  यह तस्वीर काफी इमोशनल करने वाली है। इस तस्वीर पर शहनाज गिल के लिए फैन्स काफी इमोशनल कमेंट कर रहे हैं और उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। 

PunjabKesari

हाल ही में इसी फिल्म का एक प्रमोशनल वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया रहा, जिसमें शहनाज और दिलजीत दोसांझ की केमिस्ट्री नजर आई थी। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार के बाद ये पहली दफा है जब फैंस को शहनाज की झलक दिखी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shinda Grewal (@iamshindagrewal_)

 

इस दौरान की कई तस्वीरें वायरल हुईं। जहां एक तरफ शहनाज को दोबार देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंची। वहीं हंसी के पीछे अपना दर्द छुपाती शहनाज को देख कई लोगों के दिल भी टूटे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shinda Grewal (@iamshindagrewal_)

गौरतलब है कि फेमस एक्टर और बिग बाॅस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला सितंबर महीने की शुरुआत में महज 40 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। रिपोर्ट के मुताबिक उनका निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ। खबरें ये भी हैं कि उन्होंने अपनी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल की गोद में अंतिम सांस ली। सिद्धार्थ के निधन के बाद से शहनाज मीडिया और हर चीज से दूर थी। हालांकि सिद्धार्थ की मां और परिवार के सपोर्ट और प्यार के बाद शहनाज ने एक्टर के निधन के 1 महीने बाद 7 अक्टूबर को शेरनी की तरह कमबैक किया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News