जंपसूट में शहनाज गिल का किलर लुक, लैक्मे फैशन वीक में पंजाब की कैटरीना ने दिखाई कातिलाना अदाएं

3/18/2024 2:57:01 PM

मुंबई: हर साल की तरह इस साल भी मुंबई में लैक्मे फैशन वीक का आयोजन हुआ। इस साल ये इवेंट 13 मार्च से 17 मार्च तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन में होस्ट किया गया।  हर साल की तरह इस साल भी इस इवेंट में कई बड़े सेलेब्स ने अपना जलवा दिखाया। मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान, कृति सेनन, फातिमा सना शेख, श्रुति हसन समेत कई हसीनाएं इस इवेंट के रैंप पर उतरीं और अपना जलवा दिखाया।

इस लिस्ट में पंजाब की कैटरीना यानि शहनाज गिल का नाम भी शामिल है। शहनाज ने भी लैक्मे फैशन वीक में अपनी कातिलाना अंदाओं से लोगों का दिल जीता। इस दौरान की तस्वीरें शहनाज ने इंस्टा पर शेयर की हैं। रैंप पर शहनाज  वेस्टर्न आउटफिट में नजर आईं।

शहनाज गिल ने रैंप पर अपनी किलर अदाओं से सबका दिल जीत लिया। शहनाज गिल के लुक में एक चीज ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा और वह था उनका नाक के बीचोंबीच नोज रिंग पहनना। यह उनके लुक का हाइलाइट रहा। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 


शहनाज गिल ने रैंप पर अपनी किलर अदाओं से सबका दिल जीत लिया। शहनाज गिल के लुक में एक चीज ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा और वह था उनका नाक के बीचोंबीच नोज रिंग पहनना। यह उनके लुक का हाइलाइट रहा। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

उन्होंने ग्रे और ब्लू कलर का स्टाइलिश जंपसूट पहना  हुआ था। शहनाज ने जंपसूट के ऊपर डेनिम की जैकेट भी पहनी हुई थी जो इस जंपसूट को और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रही थीं।

 

 इस वेस्टर्न आउटफिट के साथ बोल्ड मेकअप किया हुआ था और बालों को वेट लुक के साथ खुला रखा हुआ था। शहनाज गिल रैंप पर काफी कॉन्फिडेंट नजर आईं। शहनाज गिल की रैंप वॉक की कातिलाना अदाएं फैन्स को काफी पसंद आ रही हैं।

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma