सिद्धार्थ के निधन की खबर सुन बेसुध हुईं शहनाज, पिता बोले-'वो ठीक नहीं'

9/2/2021 2:58:21 PM

मुंबई: बी-टाउन की फेवरेट जोड़ी 'सिडनाज' हमेशा के लिए टूट गई हैं। वीरवार ( 2 सितंबर) को हार्ट अटैक की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। सिद्धार्थ ने 40 की उम्र में अंतिम सांस ली। इस खबर से उनके परिवार और दोस्तों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं सिद्धार्थ के यूं चले जाने से शहनाज गिल की हालत भी बहुत खराब है। सिद्धार्थ के निधन की खबर ने शहनाज को बुरी तरह तोड़ दिया। जैसे ही उन्हें सिद्धार्थ के निधन की खबर मिली उन्होंने शूटिंग छोड़ दी।

इतना ही नहीं शहनाज बेसुध सी हो गई हैं, उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख ने बताया कि उनकी बेटी की हालत ठीक नहीं है। शहनाज को संभालने के लिए उनके भाई शहबाज मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।

एक वेबसाइट के बात करते हुए संतोख सिंह ने बताया-'मैंने उससे बात की, वो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। शहनाज को संभालने के लिए मेरा बेटा शहबाज उसके साथ रहने के लिए मुंबई के लिए रवाना हो गया है। बाद में मैं भी वहां जाऊंगा।'

संतोख ने आगे कहा-'मैं अभी बात करने की हालत में नहीं हूं, जो कुछ भी हुआ है उस पर मुझे भरोसा नहीं हो रहा है।'

शहनाज और सिद्धार्थ एक दूसरे के काफी करीब थी। दोनों बिग बॉस 13 में एकसाथ दिखाई दिए थे। इस शो के दौरान दोनों के बीच स्पेशल बॉन्डिग देखने को मिली थी।. शहनाज सिद्धार्थ से बात किए बिना रह भी नहीं पाती थी लेकिन अब सिद्धार्थ ऐसी जगह चले गए हैं जहां से दुनिया की कोई शक्ति उन्हें शहनाज के पास नहीं ला सकती है। 

Content Writer

Smita Sharma