खुद के नाम के आगे ''Shukla'' सरनेम देख खिलखिला उठी शहनाज गिल, एक्ट्रेस की हंसी देख यूजर्स बोले-ऐसे ही खुश रहो

10/4/2021 3:10:02 PM

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को 1 महीना पूरा हो गया है। सिद्धार्थ शुक्ला ने 2 सितंबर को 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के बाद दुनिया को अलविदा कहा। सिद्धार्थ के निधन के बाद एक्टर की फैमिली के अलावा फैंस को जिस शख्स की चिंता हो रही है वह हैं शहनाज गिल जो एक्टर के निधन के बाद से ही अपने फैंस के संपर्क से दूर हैं।  शहनाज गिल आखिरी बार सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के मौके पर दिखी थी।

इसके बाद से अदाकारा लोगों की नजरों से दूर हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोग अदाकारा शहनाज गिल की सलामती की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज की खिलखिलाती हंसी देख एक बार फिर फैंस इमोशनल हो गए।

लोग दुआ मांग रहे हैं कि शहनाज की ये हंसी दोबारा लौट आए है। वीडियो की बात करें तो इसे सिंगर गिप्पी गरेवाल के बेटे शिंदा ने शेयर किया है। ये वीडियो फिल्म हौंसला रख की शूटिंग के दौरान की है।

वीडियो में शहनाज शिंदे के साथ कोई गेम खेलती दिख रही हैं। गेम के दौरान उनका नाम शहनाज कौर गिल शुक्ला आता है जिसके बाद एक्ट्रे कहती नजर आ रही हैं 'ओ माई गॉड ये क्या किया ?' इसके बाद एक्ट्रेस जोर-जोर से हंसने लगती हैं। शहनाज का गिप्पी के बेटे संग ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 शहनाज और सिद्धार्थ दोनों बिग बॉस सीजन 13 में एक दूसरे से मिले थे  जिसके बाद दोनों की दोस्ती दिन पर दिन गहरी होती नजर आई। दोनों ने कई म्यूजिक वीडियो साथ में किए। सिद्धार्थ आखिरी बार भी शहनाज के साथ 2 रियालिटी शो में पहुंचे थे। 

View this post on Instagram

A post shared by @sidnaazisanemotion

Content Writer

Smita Sharma