देखो चांद नजर आया: बाबा सिद्दकी की इफ्तार पार्टी में पहुंची शहनाज, व्हाइट सूट में अप्सरा-सी दिखीं Miss Gill

4/18/2022 10:58:13 AM

मुंबई: सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल ने 'बिग बॉस 13' में अपनी क्यूट और चुलबुले अंदाज से लोगों का जीता। फैंस उन्हें प्यार से सना बुलाते हैं। बिग बाॅस से निकलने के बाद 'पंजाब की कैटरीना' अपनी बाॅडी और लुक्स पर बहुत काम किया और 'बबली गर्ल' से 'हाॅट बेब' बन गईं। किसी ने सोचा नहीं था कि पंजाब के आईं ये लड़की ये एक  एक दिन सोशल मीडिया पर राज करेगी। खैर सना आए दिन  अपने 'ग्लैमरस अवतार' के साथ इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरती है।

उनका ड्रेसिंग सेंस देख ये कहना गलत नहीं होगा कि उनका स्टाइलिंग गेम बस बिंदु पर है। इसी बीच एक बार फिर शहनाज अपने लुक्स के चलते सुर्खियों में हैं। इस बार  शहनाज ने अपने ट्रेडिशनल लुक से लोगों को दीवाना बनाया।

दरअसल, शहनाज रविवार रात कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंची। इस दौरान जैसे ही शहनाज ने एंट्री की तो उन्हें देख लोग देखो चांद नजर आया गुनगुनाने लगे।

लुक की बात करें तो शहनाज व्हाइट कलर के सूट में खूबसूरत दिखीं।  उन्होंने व्हाइट सलवार के साथ ग्रे एंब्रॉयडरी वाला कुर्ता कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा लिया था।

उन्होंने अपने मेकअप को लाइट रखा था। हेयरस्टाइल की बात करें तो शहनाज ने बालों को ओपन रखा था।अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने झुमके के साथ इसे एक्सेसराइज़ किया और एक ब्लिंगी क्लच भी कैरी किया।

रेड कार्पेट पर अप्सरा सी बनकर उतरी शहनाज ने जमकर पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही वे इन तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा-तुम इतनी सुंदर क्यूं हो।" दूसरों ने दिल के इमोजी भेजी। 

काम की बात करें तो शहनाज हाल ही में शिल्पा शेट्टी के चैट शो में नजर आईं थीं। फिल्म की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म हौंसला रख थी जिसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा थे। वहीं टीवी पर शहनाज आखिरी बार 'बिग बॉस 15' में दिखीं थी जहां उन्होंने 'बिग बाॅस 13' के विनर और दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को शानदार ट्रिब्यूट दिया था।

 

Content Writer

Smita Sharma