बर्थडे से पहले फैंस का शहनाज को सप्राइज, बेस्ट आइडल का खिताब पाकर खुशी से झूमीं ''पंजाब की कैटरीना''

1/22/2021 10:22:09 AM

मुंबई: 'पंजाब की कैटरीना कैफ' यानि शहनाज गिल  आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 'बिग बॉस 13' में अपने क्यूटनेस, बबली नेचर और  मासूमियत की वजह से सुर्खियों में रहने वाली शहनाज गिल को लोगों का काफी प्यार मिला। भले ही शहनाज ने इस सीजन की ट्राॅफी नहीं जीती पर 'बिग बाॅस 13' उन्हीं के नाम से जाना जाता है। शहनाज की मासूमियत ने लोगों के दिल में खास जगह बनाई।

वह 'बिग बाॅस 13' की एंटरटेनमेंट क्वीन थी। उन्हें गेम को दिमाग के साथ दिल से भी खेला यही वजह हैं कि दर्शक उनके साथ पूरी तरह अटैच हो गए। यही वजह है कि एक्ट्रेस अब 'पंजाब की कैटरीना' नहीं बल्कि 'देश की शहनाज' बन गई हैं।

इतना ही नहीं लोग उन्हें अपना आइडल मानते हैं। हाल ही में शहनाज को उनके फैंस (Shehnaazians) ने बेस्ट आइडल के खिताब से नवाजा। ये सम्मन पाकर शहनाज की खुशी का ठिकाना नहीं हैं।

अवार्ड मिलने की खुशी में शहनाज ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शहनाज ब्लैक,व्हाइट और येलो कलर की आउटफिट में स्टनिंग दिख रही हैं। ओपन हेयर्स और  पिंक लिप्सटिक शहनाज के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इस दौरान शहनाज के आईमेकअप ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

शहनाज ने अपने पिंक कलर के आईशेडो से अपने लुक को पूरा किया था।शहनाज तस्वीरों में अवार्ड के साथ जमकर पोज दे रही हैं। फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को साथ पसंद कर रहे हैं।

इसके साथ वे शहनाज को बधाई भी दे रहे हैं।  इन तस्वीरों के साथ शहनाज ने लिखा-अब तक का मेरा सबसे कीमती पुरस्कार। यह पुरस्कार मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। 

काम की बात करें तो शहनाज हाल ही मेंसिद्धार्थ शुक्ला संग गाना 'शोना-शोना' रिलीज हुआ था। इस गाने को टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है। वहीं अब शहनाज एक बार फिर सिद्धार्थ के साथ नए म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। ये साॅन्ग वेलनाइन से रिलेटिड होगा। म्यूजिक वीडियो को बाॅलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल अपनी आवाज देंगी। भूला दूंगा, शोना-शोना के बाद ये सिडनाज का एक-साथ तीसरा म्यूजिक वीडियो है। 

 

Smita Sharma