मुंबई लौटते ही शहनाज गिल ने दिखाया अपना Hot Babe अवतार,मिनी स्कर्ट में फ्लाॅन्ट की टोन्ड लेग्स

4/13/2022 1:43:58 PM

मुंबई: पंजाब की क्यूट और चुलबुली कुड़ी शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 'बिग बाॅस 13' के दौरान उनके चुलबुलेपन और नेचर को लोगों ने खूब पसंद किया। उस समय किसी ने सोचा नहीं था कि पंजाब की ये एक्ट्रेस आने वाले दिनों सोशल मीडिया पर राज करेगी।

शहनाज से जुड़ी कोई खबर और या उनकी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर चंद मिनटों में ही वायरल हो जाती है। आए दिन शहनाज के नाम पर कोई ना कोई ट्रेंड होता रहता है। वहीं बिग बाॅस से निकलने के बाद शहनाज ने अपने फैशन और बाॅडी पर भी खूब ध्यान दिया।

यही वजह है कि अब वह अपने 'ग्लैमरस अवतार' के साथ इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आज जब भी फैशन की बात आती है तो उसे सबसे पहले उनका नाम लोगों की जुबान पर आता है। इसी बीच एक बार फिर शहनाज की तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचाए रही हैं जिन्हें खुद एक्ट्रेस ने शेयर किया है।

इन तस्वीरों में हाल ही में अपने होम टाउन से मुंबई लौटी शहनाज का Hot Babe अवतार देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो शहनाज व्हाइट वुलन टाॅप और मिनी स्कर्ट में बोल्ड दिख रही हैं।

 मिनी स्कर्ट में पंजाब की कैटरीना अपनी टोन्ड लेग्स फ्लाॅन्ट कर रही हैं। शहनाज ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, पिंक आईशेडो, ब्राउन लिपशेड और साॅफ्ट कर्ली हेयर्स से कंप्लीट किया है।

इसके साथ शहनाज ने हाई हील्स कैरी किए हैं। तस्वीरों में शहनाज कभी फर्श पर बैठ तो कबी सोफे पर लेट पोज दे रही हैं। फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो शहनाज आखिरी बार शिल्पा शेट्टी के टाॅक शो में दिखी थीं। फिल्मों की बात करें तो उनकी लास्ट फिल्म हौंसला रख थी। इसमें उनके साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा थी। फिल्म को लोगों से काफी प्यार मिला। खबरों की मानें तो शहनाज के पास कई अच्छे प्रोजैक्ट हैं। 

Content Writer

Smita Sharma