बैकलेस ड्रेस में शहनाज ने ली अंगड़ाई, बेड पर लेटी Miss Gill का हुस्न देख लोगों ने भरी आहें

6/26/2021 2:17:52 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' के बाद से पंजाब की कैटरीना कैफ यानि शहनाज गिल की फैन फाॅलइंग में काफी बदलाव आया है। जहां पहले शहनाज सिर्फ पंजाब में फेमस थी वहीं अब उनके चाहने वाले विदेशों तक फैले हुए हैं। शहनाज की छोटी सी झलक की इंटरनेट पर तबाही मचा देती है।

वहीं शहनाज भी अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शहनाज का स्टाइल हर किसी को दीवाना बना देता है। वहीं अब एक बार शहनाज की कुछ तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है।

इन तस्वीरों में शहनाज कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो उन्होंने बैकलेस फ्लोरल ड्रेस कैरी की है।

इसके साथ उन्होंने सटबल मेकअप किया है। शहनाज से स्टाइलिश हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को पूरा किया है। एक्ट्रेस बेड पर लेट कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। हसीना का ये हुस्न देख लोग आहें भर रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो शहनाज आखिरी बार बादशाह के साथ 'फ्लाई' गाने में नजर आई थीं।  इससे पहले भी शहनाज कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो  शहनाज ही फिल्म 'हौसला रख' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा और गिप्पी गरेवाल के बेटे के साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग कनाडा में पूरी कर ली गई है। 

 

Content Writer

Smita Sharma