फेमस मैगजीन के कवर पर छाईं 'बिग बाॅस' फेम शहनाज गिल,ट्रांसपेरेंट ड्रेस में फ्लाॅन्ट किए कर्व

7/16/2021 8:28:36 AM

मुंबई: 'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल किसी न किसी वजह के चलते लगातार सुर्खियों में बनी रहीं। बीते कुछ समय से शहनाज की ट्रांसफॉर्मेशन की जर्नी खबरों में हैं। शहनाज जिस तरह फैट टू फिट हुईं हैं वह सच में ही काबिले तारीफ है। उनकी हर फोटोशूट इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा देता है। हाल ही में शहनाज अपनी एक फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, शहनाज हाल ही में फिल्मफेयर के कवर पेज पर शहनाज गिल नजर आ रही हैं।

इसमें उनके स्टाइल को देखकर आपकी निगाहें टिकना तय है। तस्वीर में के हेयरस्टाइल से लेकर उनकी ड्रेस और मेकअप भी आपका ध्यान खींच रहा है। लुक की बात करें तो शहनाज ट्रांसपेरेंट स्ट्रिप ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं।

मिनिमल मेकअप,रेड लिपस्टिक उनके लुक को चार चांद लगा रहे हैं।  शहनाज गिल ने फोटोशूट के लिए प्लेटिनम बोन्ड विग पहना है। शहनाज कातिलाना अंदाज में कैमरे के सामने अपनी कर्वी बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज गिल के नए लुक ने सनसनी मचा दी है। उनकी इस तस्वीर पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। शहनाज गिल के डाई हार्ड फैंस को उनका ये नया रूप खूब पंसद आ रहे हैं।

 

इससे पहले  शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बचपन की तस्वीर शेयर की थी। इसमें आप देख सकते हैं कि वह लैंडलाइन फोन पकड़े हुए नजर आ रही हैं। शहनाज गिल ने तस्वीर के साथ लिखा- 'चलो, मुझे तुम्हें फोन करने दो बेबी।'

बता दें पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल 'बिग बॉस 13' में भाग लेने के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं और सफलता की सीढ़ी चढ़ रही हैं। 'बिग बॉस 13' में उन्होंने लोगों को जमकर एंटरटेन किया था। काम की बात करें तो वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ म्यूजिक वीडियो भी आ चुके हैं। इसके अलावा वह टोनी कक्कड़, अर्जुन कांगो के साथ काम कर चुकी हैं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो शहनाज फिल्म हौंसला रख में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। फिल्म में शहनाज-दिलजीत के अलावा सोनम बाजवा और गिप्पी गरेवाल के बेटे हैं। यह फिल्म इसी साल दशहरे के मौके पर रिलीज हो रही है। 
 

Content Writer

Smita Sharma